ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ उगाही मामले में ‘हवाला’ संचालक अल्पेश पटेल गिरफ्तार

मुंबई: शहर के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज उगाही के एक मामले में गुजरात के 42 वर्षीय ‘हवाला’ संचालक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी की पहचान अल्पेश पटेल के रूप में हुई है और उसे मुंबई पुलिस की अपराध शाखा इकाई-11 की टीम ने गुजरात के मेहसाणा से पकड़ा है।
अधिकारी ने बताया कि पटेल की भूमिका जबरन वसूली मामले की जांच के दौरान सामने आई, जिसे कुछ महीने पहले यहां गोरेगांव पुलिस थाने में कारोबारी बिमल अग्रवाल ने आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज कराया था। अधिकारी ने बताया कि इसके आधार पर मुंबई पुलिस ने पटेल की तलाश शुरू कर दी। गुप्त सूचना पर पुलिस की एक टीम मेहसाणा गई और पटेल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे शुक्रवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस मामले में आगे जांच की जा रही है।