ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

Mumbai: घाटकोपर में 16 वर्षीय लड़के की हत्या; 19 वर्षीय हत्यारा गिरफ्तार

मुंबई: घाटकोपर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 16 वर्षीय युवक की हत्या कर उसके शव को सड़क के किनारे फेंक कर फरार हुए हत्यारे युवक को यूनिट क्र. 7 की पुलिस ने 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को ठाणे जिले के दिवा से संदिग्ध 19 वर्षीय रुशिकेश गुरव को पकड़ा। जिसकी पुष्टि पुलिस उपायुक्त पुरुषोत्तम कराड ने की है।

अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता ने गुरव को मुंबई के पूर्वी उपनगर घाटकोपर में अपने इलाके की एक लड़की से मिलने के खिलाफ चेतावनी दी थी। जब गुरव लड़की से मिलने इलाके में पहुंचा तो पीड़िता ने उसका विरोध किया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध घटनास्थल से भाग गया और स्थानीय लोगों ने घायल लड़के को देखा और उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

डीसीपी पुरुषोत्तम कराड के मुताबिक़, इस मामले के अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की 4 टीमों का गठन किया गया था। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज व तांत्रिक जांच के जरिए जब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो इस मामले के आरोपी का सुराग मिल गया। जिसे अपराध शाखा यूनिट क्र. 7 की पुलिस ने फौरन गिरफ्तार कर घाटकोपर पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त गौतम लखवी के मार्गदर्शन में यूनिट 7 की पुलिस ने इस मामले के 19 वर्षीय आरोपी को घटना के दस घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घाटकोपर पुलिस अब इस जांच पड़ताल में जुटी है की आरोपी ने मृतक युवक की हत्या क्यों की है? क्या इस मामले में और कोई आरोपी शामिल है? जिसकी जांच पड़ताल अब घाटकोपर पुलिस की डिटेक्शन टीम कर रही है।