उत्तर प्रदेशचुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशहर और राज्य

यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 50 महिलाओं को टिकट

हमारी सूची एक नया सन्देश दे रही है: प्रियंका गांधी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।इनमें 50 महिलाओं के भी नाम शामिल हैं। ज्यादातर वो महिलाएं हैं, जो किसी न किसी तरह से योगी शासनकाल के दौरान प्रताड़ना का शिकार हुई हैं। इनमें उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधानसभा चुनाव लड़ने वाली महिलाओं के नाम खुद पढ़े।

हम नई तरह की राजनीति करेंगे: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40% महिलाओं के साथ 40% युवाओं को भी रखा गया। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए थे, उनमें कुछ पत्रकार हैं और कुछ अभिनेत्री हैं। समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है। लिस्ट में नोएडा से पंखुड़ी पाठक को भी प्रत्याशी बनाया है।

राहुल का ट्वीट- मां न्याय का चेहरा बनेगी
​​​​​उत्तर प्रदेश में ​​कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के तुरंत बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने उन्नाव रेप पीड़ित की मां को टिकट मिलने का जिक्र किया। उन्होंने लिखा- उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, वे अब न्याय का चेहरा बनेंगी।