ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

शर्मसार हुई मुंबई! 35 साल के शख्स ने 20 माह की बच्ची से की हैवानियत; गिरफ्तार

मुंबई: कहने तो मुंबई महिलाएं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सबसे सुरक्षित शहर है। लेकिन अब जो दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, उसे जान कर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। यहां एक 35 साल के हैवान ने 20 महीने की बच्ची के साथ रेप किया। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना मुंबई के वर्ली थाना क्षेत्र की है। जहां उसी कॉलोनी के रहने वाले एक शख्स ने मासूम के साथ हैवानियत की। पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक, आरोपी बच्ची को मां की गैर-मौजूदगी में अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। जब घर मां लौटी तो बच्ची रोते हुए मिली। जिसकी वजह से महिला को कुछ शक हुआ और बच्ची को नजदीकी अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। इसके बाद महिला ने पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

मासूम बोल भी नहीं पाती और…
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ वर्ली इलाके में एक किराए के घर में रहती है। जिस दिन यह घटना घटी वह पति के साथ काम पर गई हुई थी। मेरी बेटी अभी दो साल की भी नहीं हुई है, वह ठीक से बोल भी नहीं पाती है और पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे यह जख्म दे दिया। आरोपी आए दिन बच्ची के साथ खेलता था, इसलिए वह उसके साथ चली गई। लेकिन उसने मासूम के साथ रेप किया। महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे (23 जनवरी) को कोर्ट में पेश किया गया।