दिल्लीनागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

नितिन गडकरी बोले- नागरिकता संशोधन कानून मुसलमानों के खिलाफ नहीं

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में बोलते कहा कि यह कानून मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। गडकरी ने कहा कि यह कानून पड़ोसी मुल्कों के सताए गए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिकता कानून पर विपक्ष राजनीति कर रहा है और लोगों के बीच भ्रम फैला रहा है।
गडकरी ने कहा कि पाकिस्तान इस्लामिक राष्ट्र है, बांग्लादेश इस्लामिक राष्ट्र है पूरी दुनिया में 100 से ज्यादा राष्ट्र है जो खुद को इस्लामिक राष्ट्र घोषित किया है। बाबासाहेब ने कहा है कि इन देशों के मुसमानों को अपना देश छोड़ना होगा तो उनके पास 100 ऑप्शन है। हिंदुओं, सिखों, जैन, ईसाई, पारिसियों के लिए कोई राष्ट्र नहीं है।
बता दें देशभर में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शनों के बीच महाराष्ट्र के नागपुर से में कुछ अलग नजारा देखने को मिला। असम के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात से लगातार आ रही हिंसक प्रदर्शन की खबरों के बीच नागपुर से CAA के समर्थन में विशाल रैली निकाली गई।
रविवार को नागपुर में लोक अधिकार मंच, बीजेपी, आरएसएस और अन्य दलों ने CAA के समर्थन में रैली निकाली। रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लोग तिरंगा झंडा और CAA के समर्थन में पोस्टर और बैनर लेकर सड़कों पर निकले। उधर, दिल्ली, मुंबई, उदयपुर, हरिद्वार, बंगलुरु और चेन्नई में अलग-अलग जगहों पर इस कानून के समर्थन में रैलियां निकाली गईं।