महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

जनहित सामाजिक प्रतिष्ठान को मुंबई में दूसरा स्थान

महापौर किशोरी पेडणेकर के हाथों पुरस्कार प्राप्त करते हुए राजेश जायसवाल

मुंबई: बृहन्मुम्बई महानगरपालिका की तरफ से शुक्रवार को वर्ली के नेशनल स्पोर्ट क्लब में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता मूल्यांकन स्पर्धा-२०२० के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सायन के जनहित सामाजिक प्रतिष्ठान को द्वितीय पुरस्कार दिया गया है।
इस मौके पर स्वच्छता के लिए बेहतरीन काम करने वाली संस्थाओं व सोसाइटियों को स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मनपा के एफ-उत्तर विभाग में ‘स्वच्छ मुंबई प्रबोधन अभियान’ के अंतर्गत कार्यरत स्वयंसेवी संस्था ‘जनहित सामाजिक प्रतिष्ठान’ को महापौर किशोरी पेडणेकर के हाथों द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्था की ओर से अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने पुरस्कार ग्रहण किया।
स्वच्छता मिशन-२०२० का सर्वे गोपनीय तरीके से किया गया था। प्रतिष्ठान को मुंबई में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर, पूर्व महापौर स्नेहल आंबेकर, विधायक रईस शेख, अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी, मनपा अधिकारी सुभाष दलवी, सहायक आयुक्त गजानन बेल्लारे, सहायक अभियंता पर्यावरण श्रीकांत राठोड, मराठी फिल्म अभिनेत्री दीपाली सय्यद सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं। समाजसेवी राजेश जायसवाल के नेतृत्व में जनहित सामाजिक प्रतिष्ठान की स्थापना-२००६ में हुई थी। संस्था समय-समय पर तमाम सामाजिक कल्याण के कार्यक्रम संचालित करती आ रही है।