ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: थ्री स्टार होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो दलाल गिरफ्तार

2 दलाल गिरफ्तार (फाइल फोटो)

मुंबई: मुंबई पुलिस ने शहर के पॉश एरिया अंधेरी स्थित एक थ्री स्टार होटल पर सोमवार देर रात छापा मारकर वहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल के एक कमरे से तीन लड़कियों को मुक्त करवाया, जबकि इसमें जावेद और नावेद नाम के दो दलाल गिरफ्तार हुए हैं। ये खुद को कास्टिंग डायरेक्टर बताकर भोली-भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे।
छापेमारी की यह कार्रवाई मुंबई पुलिस की एस.एस ब्रांच की टीम द्वारा की गई है। उन्हें कई दिनों से इलाके के एक नामचीन होटल में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिल रही है। जिसके बाद सोमवार रात पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा और पुष्टि होने के बाद महिला टीम के साथ छापा मारा। छुड़ाई गई लड़कियों ने बताया कि आरोपी उन्हें छोटे-छोटे ऐड या बैक स्टेज डांसर का काम दिलाने के नाम पर गुमराह करते थे। अंधेरी पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई तीन में से दो लड़कियां तुर्कीस्तान की रहने वाली हैं और पुणे के एक नामचीन कॉलेज में पढ़ाई कर चुकी हैं, जबकि एक मुंबई की रहने वाली है। रेस्क्यू की गई तीनों महिलाओं से लंबी पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें महिला सुधारगृह भेज दिया गया।