उत्तर प्रदेशक्रिकेट और स्पोर्टदिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरलाइफ स्टाइलशहर और राज्य

मुंबई: जिया ने 7 घंटे में तय की अरब सागर में 22 KM की दूरी, तैराकी में बनाया नया रिकार्ड!

मुंबई: 12 साल की दिव्यांग जिया राय ने अरब सागर में 22 किलोमीटर तैर कर अपना ही पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। जिया ने मुंबई के करीब अर्नाला फोर्ट से वसई तक की दूरी 7 घंटे 4 मिनट में तय की है।
मूलरुप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की सगडी तहसील के कटाई अलीमुद्दीनपुर की रहने वाली जिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में यह किर्तिमान बनाया। जिया ने सागर की ऊंची-ऊंची लहरों के बीच सुबह 6 बज कर 50 मिनट पर तैराकी शुरु की और सात घंटे चार मिनट में 22 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दोपहर 1.54 बजे अपनी मंजिल पर पहुंच गई।
इस प्रतियोगिता में जिया के साथ तैराक प्रभात कोली, कार्तिक गूगल, राकेश कदम, शार्दुल ने भी हिस्सा लिया। राज्य के नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने जिया सहित अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया। जिया ने इसके पहले फरवरी 2020 में एलिफेंटा द्वीप से गेटवे ऑफ इंडिया के बीच 14 किलोमीटर की दूरी तय कर एक रिकार्ड बनाया था। जिया ने यह दूरी 3 घंटे 27 मिनट में पूरी की थी। जिया की उपलब्धियों को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में भी शामिल किया गया है।