मुंबई उपनगरमुंबई शहर

होली पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई; 775 ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले दर्ज

मुंबई, गुरुवार यानी होली के दिन मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 725 ड्रिंक एंड ड्राइव, 166 रैश ड्राइविंग और 430 ओवरस्पीड के मामले दर्ज किए हैं। होली के त्योहार को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सड़कों पर सुरक्षा काफी बढ़ा दी थी और इसके साथ ही पुलिस की अतिरिक्त टीम को भी तैनात किया गया था। पुलिस ने 789 ट्रिपल राइडिंग के मामले भी दर्ज किए हैं।
4738 लोगों को बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने के लिए चलान किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 3827 ट्रैफिक से जुड़े मामलो को भी दर्ज किए। होली मनाते समय लगनी वाले चोटों से पीड़ित होने के बाद कुछ 27 लोगों को मुंबई के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जीटी अस्पताल ने 12 पुरुषों को मामूली चोटों के साथ पंजीकृत किया जबकि जेजे अस्पताल ने तीन मामले दर्ज किए हैं।