चुनावी हलचलनागपुरमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में डाले वोट

मुंबई, गुरुवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह भैयाजी जोशी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर स्थित अपने मतदान क्षेत्र में वोट डाले। राज्य के मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर के धरमपेठ हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पत्नी अमृता और मां सरिता के साथ मतदान किया।
विदर्भ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। मुख्यमंत्री नागपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं, जहां से केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद नितिन गडकरी और कांग्रेस से नाना पटोले प्रत्याशी हैं। चंद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी हंसराज अहिर, राज्य के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार आदि ने वोट डाले। महाराष्ट्र में प्रथम चरण में लोकसभा की सात सीटों- नागपुर, वर्धा, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली-चिमूर और यवतमाल-वाशिम सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ।