दिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

१७वीं लोकसभा में विनायक राउत बने शिवसेना संसदीय दल के नेता

विनायक राउत

मुंबई, विनायक भाऊराव राउत को लोकसभा में शिवसेना संसदीय दल के समूह नेता के रूप में नियुक्त किया गया है।
बता दें कि 17वीं लोकसभा में शिवसेना के 18 सदस्यों ने जीत हासिल की है। शिवसेना के एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, उद्धव ठाकरे ने विनायक राउत के नाम की अनुशंसा कर संसदीय मामलों के मंत्री को पत्र लिखा है।

विनायक राउत का राजनैतिक करियर
रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र से सांसद विनायक राउत का जन्म 15 मार्च 1954 को सिंधुदुर्ग जिले में हुआ था। इस बार विनायक राउत (458022 वोट) ने कांग्रेस पार्टी के नवचन्द्रा बन्दिवाडकर (63299 वोट) को हराया है।

2014 : वह रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के नीलेश नारायण राणे को हराकर 16 वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
2014 : नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत परामर्श समिति, नियम समिति, ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति और आपदा जोखिम शमन संबंधी राष्‍ट्रीय मंच (एनपीडीआरआर) के सदस्य चुने गए।
2012 : महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य चुने गए। वे 2014 तक एमएलसी रहे।
1999 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विले पारले सीट से शिवसेना के टिकट पर खड़े हुए। उन्‍होंने कांग्रेस के अशोक भाऊ जाधव को हराया और विधायक बने।
1985 : विनायक राउत बीएमसी, मुंबई के पार्षद चुने गये और 1992 तक इस पद पर अपनी सेवाएं दीं।