ब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

हिमाचल प्रदेश: ५००फीट गहरी खाई में गिरी बस,२० की मौत, कई घायल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा हादसा हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक बंजार से एक किलोमीटर आगे भियोठ मोड़ के पास एक निजी बस 500 फीट गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में अभी तक 20 लोगों की मौत और कई घायल हैं। कुल्लू से गाड़ागुशैणी की तरफ जा रही बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।
बस में करीब 40 से 50 लोग होने की आशंका जताई जा रही है। कई लोग घायल हैं। खाई से घायलों को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। अभी घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने पर फोकस किया जा रहा है। हादसे में घायल 12 महिलाओं, 6 लड़कियों, 7 बच्चों व 10 युवकों को रेस्क्यू किया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर यात्री बंजार स्कूल और कॉलेज के छात्र थे।