ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

पत्नी अमृता करेंगी CM फडणवीस के लिए चुनाव प्रचार…

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पत्नी अमृता के साथ (फाइल फोटो)

मुंबई, राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता आगामी विधानसभा चुनाव में उनके पक्ष में प्रचार करेंगी। इस क्रम में वे सरकार की विविध विकास योजनाओं का लेखा-जोखा जनता तक पहुंचाएंगी और जो जिम्मेदारी मिलेंगी उसे पूरी इमानदारी से निभाएंगी। अमृता का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी वे अपने पति के निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगी, क्योंकि मुख्यमंत्री के पास पूरे राज्य में पार्टी के प्रचार की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि उनका पूरा ध्यान मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र पर रहेगा। इसके अलावा, जहां भी उन्हें प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी, वह वहां जाएंगी। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना है। अमृता का कहना है कि मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्रजी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, जिससे राज्य की प्रगति हो रही है। लोगों तक विकास योजनाएं पहुंच रही हैं और वे लाभांवित हो रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में भी किया था प्रचार…
बता दें कि २०१९ लोकसभा चुनाव में अमृता ने जोर-शोर में प्रचार किया और कई कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया था। उन्होंने जिस भी उम्मीदवार का चुनाव प्रचार किया, उन सबकी जीत हुई। उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार मनोज कोटक, उत्तर-मध्य लोकसभा से पूनम महाजन सहित अन्य उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार किया था। वैसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता की पहचान एक भावुक गायिका, एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर है। पालघर क्षेत्र में कुपोषण से निपटने के लिए अमृता के किए गए सामाजिक कार्य की खूब सराहना हुई थी।