ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: खार पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, ढाई करोड़ का सामान बरामद…

खार पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार…

मुंबई, खार पुलिस ने २ शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ढाई करोड़ का सामान बरामद हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में खार,बांद्रा, जुहू, सांताक्रुज आदि थाना क्षेत्रों में घरफोडी की घटनाएं बढ़ गयीं थीं जिसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने ऐसे अपराधों पर तत्काल अंकुश लगाने का निर्देश सम्बंधित पुलिस थानों को दिया था। इन अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस के विशेष दस्ते बनाये गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खबरियों की निशानदेही पर २ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम किशोर पवार और राहुल गुरव हैं। दोनों के पास से ढाई करोड़ का चोरी का माल बरामद हुआ है। ये शातिर चोर खार में घरफोडी के १४, जुहू के दो तथा बांद्रा क्षेत्र के ४ घरफोड़ी के मामलों में शामिल थे। इनके ऊपर मुंबई में कुल ७५ गुनाह दर्ज हैं। इन आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने उन्हें ३ सितम्बर तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। पुलिस की इस करवाई को सह पोलिस आयुक्त विनय चौबे, अपर पोलिस आयुक्त मनोज शर्मा,पोलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त दत्तात्रय भरगुडे  तथा ख़ार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन काबदुले के मार्गदर्शन और देखरेख में अंजाम तक पहुंचाया गया।