ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: लोकल ट्रेन में महिला ने बेटे को दिया जन्म, टूटी हुई चूड़ी से काटा गर्भनाल

ठाणे, शनिवार को एक गर्भवती महिला ने चलती लोकल में एक बच्चे को जन्म दिया। रात करीब 8 बजे आई इस जरूरत के दौरान उसकी मां और सास ने डिलिवरी कराई। डिलिवरी के बाद गर्भनाल काटने के लिए उन्हें जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने टूटी हुई चूड़ी से उसे काटा। तीनों महिलाएं घंसोली की मंगल काले की डिलिवरी के लिए वर्ली के एक अस्पताल जा रही थीं और वे ठाणे में एक धीमी लोकल के जनरल कंपार्टमेंट में चढ़ीं। तभी मंगल को प्रसव पीड़ा होने लगी। उनकी मां और सास ने माटुंगा पहुंचते-पहुंचते डिलिवरी कराई। डिलिवरी के बाद गर्भनाल काटने के लिए उन्हें टूटी हुई चूड़ी का इस्तेमाल करना पड़ा। उन्होंने खून रोकने के लिए कपड़े का इस्तेमाल किया।
हालांकि, डिलिवरी के बाद अस्पताल जाने की जगह मंगल नवजात बच्चे के साथ 40 मिनट तक ट्रेन में ही सफर करती रहीं। उनकी तबीयत खराब होते देख यात्रियों ने ठाणे पर रेलवे अधिकारियों को सूचित किया जहां उतारकर उन्हें स्टेशन के ही मेडिकल रूम में ले जाया गया।