उत्तर प्रदेशचुनावी हलचलराजनीतिशहर और राज्य

UP: अखिलेश यादव ने बनाई पार्टी की नई विंग! इनको बनाया अध्यक्ष…

लखनऊ: यूपी के 403 विधानसभा सीटों पर 2022 में होने जा रहे चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। इसी बीच ‘समाजवादी पार्टी’ (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी की नई विंग ‘समाजवादी बाबासाहेब वाहिनी’ गठित कर दी है। बसपा से आए पुराने नेता मिठाईलाल भारती को इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
सपा के इस निर्णय के पीछे दलित वोटरों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है। मिठाईलाल भारती कुछ समय पहले बसपा छोड़कर सपा में शमिल हुए थे। बलिया के रहने वाले मिठाईलाल भारती बसपा के पूर्वांचल के जोनल को-आर्डिनेटर भी रहे चुके हैं। सपा अध्यक्ष ने मिठाईलाल भारती से जल्द वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाने को कहा है।
अखिलेश यादव ने इस साल अप्रैल में ट्वीट कर कहा था कि संविधान निर्माता आदरणीय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों को सक्रिय कर असमानता व अन्याय को दूर करने और सामाजिक न्याय के समतामूलक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, हम उनकी जयंती पर जिला, प्रदेश व देश के स्तर पर सपा की बाबासाहेब वाहिनी के गठन का संकल्प लेते हैं। उन्होंने 14 अप्रैल को ही दलित दीपावली मनाने का भी ऐलान किया था।
दरअसल ‘सपा’ अब पिछड़ों के अलावा दलितों में अपना विस्तार करना चाहती है। लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठजोड़ के बावजूद दलित वोट अपेक्षानुसार सपा प्रत्याशियों को नहीं गए। यह शिकायत सपा नेताओं को रही है। इसलिए अब सीधे बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी है। अब चुनौती यह कि नवगठित वाहिनी कितने प्रभावी तरीके से चुनाव में काम कर पाती है।

22 नवंबर को है मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियों ने अपनी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है। रथयात्राओं का दौर भी शुरू है। समाजवादी पार्टी (सपा) से अलग होकर अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव भी इन दिनों सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन यात्रा का पहला चरण खत्म हो चुका है और रथ अगले चरण की यात्रा पर निकलने के लिए तैयार है। इस बीच शिवपाल सिंह यादव की कोशिश है कि उनका गठबंधन सपा के साथ हो जाए। राजनीतिक जानकार बताते है कि संभव हो सकता है कि मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर चाचा-भतीजा एकजुट हो जाएँ?