नेटवर्क महानगर/मुंबई
‘अखिल मुंबई जायसवाल सभा’ द्वारा रविवार (३ अगस्त २०२५) को ‘विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान’ समारोह का शानदार आयोजन किया गया। माटुंगा पूर्व के गुर्जर सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के तैलचित्र (फोटो) पर माल्यार्पण एवं आरती कर की गई। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल उत्साहपूर्ण बनाया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया, वरिष्ठ अध्यापिका शैलजा मैडम ने अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन न्यूपेपर पढ़ने की सलाह दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के तौर पर पंकज कुमार जायसवाल (IRS) आयकर आयुक्त, ईकमचंद जायसवाल जीएसटी सुपरिटेंडेंट उपस्थित थे। अतिथी के तौर पर मौजूद पत्रकार नवीन कुमार पांडेय, राजेश जायसवाल समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों का शॉल, पुषगच्छ और संस्था का सम्मान चिन्ह देकर उनका नागरिक अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इसके अलावा उन्हें लैपटॉप बैग, फाइल फोल्डर, पानी की बोतल, पेन का सेट उपहार के रूप में दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘जायसवाल कलवार एकता संस्था’ परेल, ‘जायसवाल समाज सेवा संस्था’ डोंबिवली, ‘जायसवाल परिवार फाउंडेशन’ थाने का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन त्रिलोकीनाथ जायसवाल ने किया तो वहीँ आभार-प्रदर्शन ‘अखिल मुंबई जायसवाल सभा’ के अध्यक्ष श्रीप्रकाश गुप्ता ने किया।
