मुंबई: शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ आज रिलीज हो चुकी है. ऐसे में अभिनेत्री फिल्म की सफलता के लिए लालबाग के राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं. शिल्पा शेट्टी लालबाग के राजा की आरती में भी शामिल हुई.

इस दौरान शिल्पा ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं. शिल्पा ‘बप्पा’ के दर्शन करने के लिए अपनी मां के साथ पहुंची थीं. इस दौरान बारिश से बचते हुए भी नजर आईं.

