उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

उत्तराखंड स्नेह सम्मलेन में भाग लेने मुंबई पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी

मुंबई: लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी कार्यक्रम और उत्तराखंड स्नेह सम्मलेन में भाग लेने मुंबई आये उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष युवा नेता राजेश रस्तोगी ने स्वागत किया।

Image

इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई के जुहू बीच पर मॉर्निंग वॉक किया और वहां बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। मॉर्निंग वॉ​क के दौरान कई लोगों ने सीएम धामी के साथ सेल्फी भी ली और उत्तराखंड के बारे में जानकारी ली। सीएम धामी ने भी लोगों से काफी देर तक बातचीत की। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी लोगों को चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया। सीएम धामी ने कहा कि विकास और सुशासन की पिच पर उत्तराखंड नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जब लोग हमारे प्रदेश की प्रशंसा करते हैं तो मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है।

Image

रविवार को विलेवार्ले में भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के समर्थन में सीएम धामी ने चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव देश के उज्ज्वल भविष्य, विकसित भारत के संकल्प, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है।