औरंगाबाद जिला कलेक्टर को सौंपे 10 उच्च गुणवत्ता वाले वेंटिलेटर
मुंबई: महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे और शिवसेना संभाजीनगर की ओर से औरंगाबाद जिला कलेक्टर सुनील चव्हाण को 10 उच्च गुणवत्ता वाले वेंटिलेटर सौंपे गए।
इस मौके पर मंत्री संदीप जायसवाल, महापौर नंदकुमार घोड़ाले, विधायक व शिवसेना प्रवक्ता जिला प्रमुख अंबादास दानवे, संजय शिरसाथ, विधायक प्रदीप जायसवाल, उपमहापौर राजू जंजाल, विकास जैन आदि मौजूद थे।
