मुंबई, मुंबई के गोरेगांव मोतीलाल नगर नम्बर ३ में म्हाडा ट्रांजिट कैम्प की एक 2 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बिल्डिंग गिरने की यह घटना गोरेगांव में एक चॉल के पास हुई। नैशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) मौके पर पहुंची और लोगों को मलबे से निकाला गया।
सूत्रों के मुताबिक यह घटना आज सुबह के ८.३० बजे की है। इमारत गिरने से ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले लोग मलबे के नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों को उन्हें निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ लोगों का कहना है कि यह एक पुरानी इमारत थी , जिसमें मरम्मत का काम चल रहा था।

