नवी मुंबई: क्वारंटाइन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव महिला से दुष्कर्म! आरोपी भी है संक्रमित

मुंबई/ठाणे: नवी मुंबई के पनवेल इलाके में क्वारंटाइन सेंटर में एक 40 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है. कोरोना की पुष्टि होने के बाद महिला को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी भी संक्रमण का इलाज करा रहा है. पीड़ित महिला कक्ष में थी. आरोपी ने महिला कक्ष में जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि कोरोना संक्रमित होने के कारण उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है.
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 354 के तहत केस दर्ज कर लिया है. यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है. यह घटना पनवेल के कोणगांव क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर की है. इस घटना के बाद अब क्वारंटाइन सेंटर में भी महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. मामले की जांच की जा रही है. इससे पहले मुंबई के एक और क्वारंटाइन सेंटर में युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आ चुकी है.
