नेटवर्क महानगर/मुंबई
दिंडोशी पुलिस थाने में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। दिंडोशी पुलिस स्टेशन ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 65(1),88 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दिंडोशी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़ित लड़की एक ही इलाके के रहने वाले है, 16 वर्षीया पीड़ित लड़की 11 वीं की छात्रा है और खाली समय में वह इमिटेशन ज्वेलरी का काम करने के लिए बगल में जाती थी, जहां पर 19 वर्षीय युवक भी वहीं काम करता था, आरोपी ने एक दिन अकेले का फायदा उठाया और उसके साथ रेप किया, लड़की के गर्भवती होने के बाद रेप का खुलासा हुआ।
दिंडोशी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, जब छात्रा का मासिक धर्म रुका तब परिवार को इसकी जानकारी लगी फिर परिवार की तरफ से दिंडोशी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। परिवार की शिकायत के बाद डिंडोशी पुलिस ने तुरंत मामले की जांच करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
