varanasi news
वाराणसी: यूपी के वाराणसी शहर में दशाश्वमेध थाना अंतर्गत मुंशी घाट में घर के अंदर तीन शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। अभी तक की जांच में पुलिस ने पाया है एक व्यक्ति जो पिता है और उसका बेटा, उसका भांजा यह तीनों की मृत्यु जहर खाने से हुई है। इसका कारण क्या है इसकी जांच की जा रही है, जो व्यक्ति मरा है वह चाय बेचने का काम करता था और यह सभी किराए के मकान में रहते थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, दशाश्वमेध क्षेत्र के बंगाली टोला में जनार्दन तिवारी अपने दो बेटों के साथ रहते हैं। जनार्दन घाट पर चाय बेचने का काम करते हैं और उनके दो बेटे इसी काम में सहयोग करते हैं। बताया जाता है कि जनार्दन और उनके एक बेटे अश्विनी में आए दिन झगड़ा होता था। इन दिनों जनार्दन का नाती दीपू भी उनके घर आया हुआ था। बुधवार को जनार्दन के घर से कोई आहट ना आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जनार्दन, अश्वनी और दीपू मृत पड़े हुए थे। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई है। घटना की जांच की जा रही है।
