पुणे: पुणे में शुक्रवार देर रात एक गोदाम में आग लग गई। आग लगने के बाद यहां रखे 4-5 सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, रात 11 बजकर 45 मिनट पर शहर के वाघोली इलाके के उबले नगर में आग लगने की घटना हुई। गोदाम में शादी समारोह के लिए सामान रखा हुआ था।
इस गोदाम के ठीक पीछे इंडेन गैस का भी गोदाम है, जहां 400 सिलेंडर रखे हुए थे। हालांकि, आग और ब्लास्ट के बाद वहां किसी तरह की हानि नहीं हुई। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। फ़िलहाल, दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।
