अकोलामहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

अकोला: ट्रेन के सामने कूदकर दो महिलाओं ने की आत्महत्या!

महाराष्ट्र: अकोला के मूर्तिजापुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात तकरीबन 11:30 बजे के दौरान दो महिलाओं ने वहां से गुजरने वाली मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पटरियों पर दोनों महिलाओं के शव सुबह दिखाई देने पर जीआरपी पुलिस निरीक्षक किरण सालवे के मार्गदर्शन में मूर्तिजापुर पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र जलमकर, पुलिस हवालदार शेख कलीम घटना स्थल पर पहुंचे। आत्महत्या करने वाली महिलाओं की 50 वर्षीय मंगला भास्कर साखरे, जबकि दूसरी 25 वर्षीय शीतल अक्षय वानखडे के रूप में शिनाख्त हुई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं का पोस्टमार्टम करने के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। दोनों महिलाओं ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच पुलिस कर रही है।