दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर को ब्लड कैंसर, मुंबई में चल रहा है इलाज…

मुंबई: किरण खेर के ब्लड कैंसर से पीड़ित होने की खबर ने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है। बताया गया है कि अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी, ऐक्ट्रेस किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर की इस बीमारी की खबर उनकी पार्टी के ही एक सदस्य ने दी है।
खबर के मुताबिक, किरण का इलाज फिलहाल मुंबई में ही चल रहा है। चंडीगढ़ से बीजेपी प्रेसिडेंट अरुण सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर यह जानकारी दी है कि 68 साल की बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अब रिकवरी के स्टेज पर हैं। उन्होंने बताया कि उनका ट्रीटमेंट पिछले साल ही शुरू हो गया था।
सूद ने बताया कि पिछले साल 11 नवंबर को उनकी बाईं हाथ टूट गई थी, जिसके बाद चंडीगढ़ में (PGIMER) मेडिकल टेस्ट के दौरान पता चला कि वह मल्टिपल माइलोमा (एक प्रकार का ब्लड कैंसर) से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि उनकी यह बीमारी बाएं हाथ के बाजू से लेकर दाएं कंधे तक फैल चुकी थी। इस बीमारी के ट्रीटमेंट के लिए 4 दिसम्बर को वह मुंबई गईं। उन्होंने अपनी बातचीत में यह भी बताया कि 4 महीने के ट्रीटमेंट के बाद अब वह रिकवर हो रही हैं और कोकिलाबेन हॉस्पिटल से फिलहाल उन्हें छुट्टी मिल चुकी है।