देश दुनियामहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

गणेशोत्सव: …अब एलओसी पर ‘गणपति बप्पा’ करेंगे’ रखवाली, मुंबई से मूर्ति रवाना…

मुंबई से जम्मू-कश्मीर के पुंछ के लिए रवाना की गई भगवान गणेश की प्रतिमा

मुंबई, महाराष्ट्र का मशहूर गणेशोत्सव अब पाकिस्तान की सीमा तक पहुँच चुका है। अब पाकिस्तान की सीमा पर भी ‘गणपति बप्पा मोरया’ की जय-जयकार होगी। एलओसी पर बप्पा रखवाली करेंगे। संविधान के अनुच्द्देद 370 के अधिकांश प्रावधान हटाए जाने के बाद पहली गणपति मूर्ति कश्मीर के लिए रवाना की गई।
वहीं मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं पर अब जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगी सीमा पर भी गणेशोत्सव की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मुंबई से गणेश मूर्ति पूरे धूमधाम से ले जाई जा रही है।
अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में जारी तनाव के बीच भी गणेश भक्त उत्साह के साथ वहां गणपति ले जा रहे हैं। मुंबई से ले जाई जा रही गणेश मूर्ति को पुंछ में सीमा पर स्थापित किया जाएगा जहां सीमा पर तैनात जवान भी 11 दिन पूजा-अर्चना करते हैं।
पाकिस्तान की सीमा पर 10 दिनों तक विराजमान होने जा रहे भगवान गणेश की प्रतिमा को ले जाने वाली महिला किरण ईशर एक कश्मीरी पंडित हैं जो कि पुंछ में रहती हैं। वे बिल्कुल बॉर्डर से सटे इलाके में गणपति बप्पा की स्थापना करती हैं। गणपति बप्पा की ये मूर्ति सेना के बंकर नुमा पंडाल में स्थापित की जाती है।

गणेश प्रतिमा स्थापित करने वालीं किरण ईशर

किरण ने बताया कि वे पिछले तीन सालों से वहां गणपति उत्सव आयोजित कर रही हैं। इसके लिए मुंबई के राजा की तर्ज पर उस गणेश को ‘बॉर्डर का राजा’ नाम दिया गया है। गणेश प्रतिमा को ट्रेन से जम्मू ले जाया जाएगा।