ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

..अब मुंबई के मानखुर्द में स्थित क्वारंटाइन सेंटर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़! 22 वर्षीय कर्मचारी दीपेश सालवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मौजूदा वक्त में कोरोना वायरस के विकराल प्रभाव से संपूर्ण देश परेशान है, भारत सरकार के आलावा सभी राज्य सरकारें इसके लिए हर संभव प्रयास रही है, देश के सभी डॉक्टर्स प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 24 घंटे इस महामारी से लड़ रहे हैं। एक सूक्ष्म जीव ने तमाम महाशक्तियों को घुटनों पर ला दिया है।
इस वायरस के खात्मे का अभी तक कोई पक्का इलाज नहीं मिला है और ना ही कोई वैक्सिन मिल पायी है। फिलहाल भारत में कोरोना वैक्‍सीन के लिए यहां की 7 कंपनियां काम कर रही हैं।
माना जा रहा है कि इस बीमारी से लड़ने का क्वारंटाइन और आइसोलेशन ही फिलहाल सबसे बेहतर तरीका है, जिसका पालन हम सभी को अनिवार्य रूप से करना चाहिए। और लोग कर भी रहे हैं। परन्तु क्वारंटाइन सेंटर में लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ और दुराचार की खबरें लगातार सामने आरही हैं।
अब मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्थित एक क्वारंटाइन सेंटर में एक नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने वाले 20 वर्षीय कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी क्वारेंटाइन सेंटर में जंतुनाश दवाइयों का छिड़काव करता था।
मिली जानकारी के अनुसार, लड़की कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नौ सितंबर से कोविड सेंटर में थी। उसके परिवार के किसी और सदस्य को कोरोना संक्रमण नहीं हुआ था इसलिए वह क्वारेंटाइन सेंटर में अकेली थी।
घटना न्यू म्हाडा वसंत क्वारेंटाइन सेंटर की है। जहाँ दीपेश सालवी नाम के आरोपी को यहां ठेके पर जंतुनाशकों के छिड़काव के लिए रखा गया था। पीड़िता दूसरी लड़कियों के साथ 13वीं मंजिल पर बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में थी।
आरोपी सोमवार की रात पीड़ित लड़की के पास पहुंचकर छेड़छाड़ और उससे अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। लड़की ने अपने परिवार वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मानखुर्द थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश चौगुले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323 और पाक्सो कानून की धारा 8 और 12 के तहत नाबालिग के साथ अश्लील हरकत और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दो चश्मदीद भी है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।