उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

‘अभियान’ की ओर से मुंबई में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह

मुंबई: उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 24 जनवरी की शाम 6 बजे से सांताक्रुज पश्चिम के मिलन सबवे के निकट लायंस क्लब मैदान में लोक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। ‘अभियान’ संस्था की तरफ से आयोजित समारोह में मंच पर लोकगायिका सुश्री देवी, प्रियंका सिंह और राधा मौर्य की स्वर त्रिवेणी पर हजारों संगीत प्रेमी गीतों का आनन्द उठायेंगे। गायक सुरेश शुक्ल, भोजपुरी गीत प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम में पत्रकार हेमंत शर्मा को डॉ. राममनोहर त्रिपाठी सम्मान प्रदान किया जायेगा।
बता दें कि मुंबई की समाजिक संस्था ‘अभियान’ द्वारा पिछ्ले लगभग 3 दशकों से उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है। अभियान के यूपी दिवस की खासियत यह होती है कि अवधी-भोजपुरी गीतों के कार्यकम की शुरुआत “जय जय महाराष्ट्र माझा” गीत से होती है। इस वर्ष गायक पद्मश्री कैलाश खेर, सांसद फ़िल्म अभिनेता रवि किशन व दिनेशलाल यादव निरहुआ का सम्मान होगा। अभिनेत्री काजल यादव पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करेंगी। संचालन हास्य व्यंग्य के कवि महेश दुबे करेंगे। मिश्र बताते हैं कि पौराणिक काल भगवान राम से और ऐतिहासिक काल छत्रपति शिवाजी महाराज के काल से यूपी व महाराष्ट्र का रिश्ता है। तिलक व मालवीय दोनों का आधार हिन्दुत्व था। इसलिये हम उत्तर प्रदेश दिवस पर महामना मदनमोहन मालवीय व लोकमान्य बाल गंगाधर टिलक की स्मृतियों को याद करेंगे।
संस्था के अध्यक्ष और बीजेपी नेता अमरजीत मिश्र ने कहा कि तिलकजी व मालवीयजी का पूरा राजनीतिक जीवन इस तथ्य का प्रमाण है कि राष्ट्रीय हित उनके लिए सर्वोपरि था। हिन्दू धर्म की सनातन परम्परा के प्रति श्रद्धा, शिक्षा के प्रति समर्पण, व्यक्तिगत स्वतंत्रता में विश्वास, लोकतंत्र में आस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द्र व समरसता की दिशा में प्रयास इनके सशक्त राष्ट्र प्रेम की ओर ही संकेत करते हैं। तिलकजी और मालवीयजी की राष्ट्रवाद की धारणा अत्यन्त व्यापक है जिसे प्रचलित राष्ट्रवाद के सिद्धान्तों के माध्यम से कदापि नहीं समझा जा सकता है।