चुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

उर्मिला मातोंडकर के चुनाव प्रचार के दौरान भिड़े कांग्रेस- बीजेपी के कार्यकर्ता

मुंबई, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के साथ ही लोकतंत्र के महापर्व का महासंग्राम शुरू हो चुका है। इस दौरान चुनाव प्रचार भी अपने चरम पर हैं। लेकिन कई बार अपने-अपने नेताओं का प्रचार करने के दौरान राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प भी हो जाती हैं। कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है बोरीवली से जहां कांग्रेस और बीजेपी के समर्थक आमने-सामने आ गए।

मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले।
गौरतलब है कि सोमवार सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ता उर्मिला मातोंडकर का चुनाव प्रचार करने जैसे ही बोरीवली स्टेशन पर पहुंचे वहां पर कुछ पीएम मोदी समर्थक अचानक “मोदी – मोदी” के नारे लगाने लगे। इससे झल्लाए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पहले तो जवाब में “चौकीदार चोर है” के नारे लगाए, उसके बाद मोदी के समर्थन में नारे लगाने वालों की पिटाई चालू कर दी।
उर्मिला मातोंडकर ने कहा महिलाओं के साथ बदसलूकी हुई। ये दहशत फैलाने के लिए किया जा रहा है। ये तो सिर्फ शुरुआत है। आगे और हिंसा हो सकती है। मैंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। मेरी जान को खतरा है। शिकायत भी दर्ज कराई है।
वहीं उनके सामने जोर आजमा रहे भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने उलटा कांग्रेस पर ही आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस को अंदाजा लग गया है कि बुरी तरह से हारने वाले हैं। इसलिए वो इस तरह के आरोप लगाएंगे। ये आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत है।
बता दें कि पिछले महीने ही उर्मिला ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा था जिसके बाद उन्हें मुंबई उत्तर लोकसभा से पार्टी ने टिकट दिया।