चुनावी हलचलब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…

मुंबई, अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह इस साल मार्च में कांग्रेस में शामिल हुई थीं।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।वह इस साल मार्च में कांग्रेस में शामिल हुई थीं।
उर्मिला ने ‘पार्टी के भीतर की तुच्छ राजनीति’ को कांग्रेस छोड़ने की वजह बताई। उन्होंने कहा, मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं इस बात की इजाजत नहीं देती कि मुंबई कांग्रेस में किसी बड़े लक्ष्य पर काम करने की जगह निहित स्वार्थी तत्व उनका इस्तेमाल पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी से निपटने के लिये करें।
अभिनेत्री इस वर्ष 27 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुई थीं और बाद में मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गोपाल शेट्टी के खिलाफ चुनाव लड़ीं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हार के बावजूद वह पार्टी की हाई-प्रोफाइल नेता बनी रहीं। मुंबई कांग्रेस में बदलाव और कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद भी वह पार्टी के साथ डटकर खड़ी रही थीं।