मुंबई शहरशहर और राज्य

एकनाथ गायकवाड ने किया नगरसेवक निधि से १ करोड़ रूपये की लागत से पानी की बड़ी लाइन बिछाने के कार्य का शुभारम्भ

मुंबई: सायन-कोलीवाड़ा के रॉवली कैम्प स्थित के. डी. गायकवाड नगर में ५७ वर्षों से पानी कम आने की समस्या दिन-पर-दिन गंभीर होती जा रही थी। जिसे लेकर रहिवासियों ने मुंबई मनपा के विरोधी पक्ष नेता व स्थानिक नगरसेवक रवि राजा को अवगत कराया। नगरसेवक रवि राजा ने तत्काल नगरसेवक निधि से १ करोड़ रूपये की लागत से के. डी. गायकवाड नगर के ११ इमारतों में पानी की बड़ी लाइन बिछाने का काम किया है। जिसका शुभारम्भ आज मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड ने नारियल तोड़कर किया। इस अवसर पर कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता, पदाधिकारी व स्थानीय जनता मौजूद रही।