दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र: अरविंद सावंत को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

मुंबई: मोदी सरकार में भारी उद्योग मंत्री मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सांसद अरविंद सावंत को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने सावंत को केंद्र सरकार के पास लंबित समस्याओं का फॉलोअप करने वाली सांसदों की समिति का अध्यक्ष बनाया है। समिति के अध्यक्ष के रूप में अरविंद सावंत को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है।