मुंबई , छोटे पर्दे के प्रख्यात एक्टर राहुल दीक्षित ने आत्महत्या कर ली है। 28 साल के राहुल मुंबई में रहते थे। आज सुबह उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया है कि इस घटना से जुड़ा अभी तक उन्हें कोई सुरग नहीं मिल पाया है। वहीं पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है और इस मामले की जांच जारी है। इसके साथ ही राहुल से संबंध रखने वालों से पूछताछ कर रही है।
आपको बता दें आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। राहुल दीक्षित से पहले टीवी शो ‘बालिका वधु’ की मुख्य अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी, बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान और साल 2017 में असमिया फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर बिदिशा बेजबरुआ ने भी आत्महत्या कर ली थी।

