ठाणेदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

एनआईए का कोर्ट में बड़ा खुलासा- मनसुख हिरेन की हत्या के लिए दिए गए थे 45 लाख!

मुंबई: मुकेश अम्बानी के निवास एंटीलिया विस्फोटक मामले के बाद मनसुख हिरेन हत्याकांड केस में एक नई जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक, मनसुख की हत्या के लिए आरोपियों को 45 लाख रुपये दिए गए थे। यह जानकारी एनआईए ने विशेष अदालत को दी है। इसी के आधार पर एनआईए ने आरोप पत्र दाखिल करने के लिए 30 दिनों का अतिरिक्त समय भी मांगा है।

जून में फ़ाइल होनी थी चार्जशीट
मनसुख हिरेन हत्याकांड मामले में एनआईए को 9 जून तक आरोप पत्र दाखिल करना था। एनआईए ने विशेष अदालत को मामले से जुड़ी कई जानकारियां भी बताई हैं।
इसके मुताबिक, इस मामले में किस व्यक्ति ने फंडिंग की थी। यह भी पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा अब तक एनआईए ने तकरीबन डेढ़ सौ गवाहों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए हैं। दिल्ली जाकर भी कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए गए थे।

मुंब्रा की खाड़ी में मिला था मनसुख का शव
मनसुख हिरेन की हत्या के कुछ दिन बाद उनका शव मुंब्रा की खाड़ी में मिला था। हालांकि, तब इसे आत्महत्या कहा जा रहा था। लेकिन उनकी पत्नी ने कहा था कि उनके पति की हत्या की गई है। जिसके बाद मामले में सचिन वझे समेत एक बाद एक कई गिरफ्तारियां हुईं।

अब तक कितने गिरफ्तार?
मनसुख हिरेन हत्याकांड और एंटीलिया विस्फोटक मामले में एनआईए ने मुंबई पुलिस के कई पुलिस अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है। जिनमें सचिन वझे, रियाजुद्दीन काजी, सुनील माने और कॉन्स्टेबल विनायक शिंदे का नाम शामिल है।

इन सभी पुलिस अधिकारियों को महाराष्ट्र पुलिस ने भी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इनके अलावा क्रिकेट सट्टेबाज नरेश गौर को भी गिरफ्तार किया गया है। यह सभी आरोपी फिलहाल ज्यूडिशियल कस्टडी में है। पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा समेत भी कुछ लोग गिरफ्तार किए गए थे।

बता दें कि 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक संदिग्ध एसयूवी में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं। यह SUV ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन का था, जो कथित तौर पर चोरी हो गया था। इसके बाद, 5 मार्च को मनसुख का शव मुंब्रा की खाड़ी के पास मिला था। NIA इस पूरे मामले की जांच कर रही है और उसने मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया था।