उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहरशहर और राज्य

कनिका कपूर को मिली अस्पताल से छुट्टी, 14 दिन तक रहना होगा क्वारंटाइन

मशहूर गायिका कनिका कपूर (File Photo)

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के लखनऊ में रहने वाली बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें 15 दिनों के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है। कनिका को 14 दिनों तक घर में क्वारंटाइन रहना होगा।
कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद लखनऊ, कानपुर व मुंबई तक तहलका मचाने के बाद कनिका कपूर को आज 15 दिन के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसके बाद उनके परिवार ने राहत की सांस ली है।
कनिका कपूर की कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती किया गया था। इसके बाद उनकी लगातार रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से कनिका कपूर के साथ परिजन भी परेशान थे, लेकिन आज रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कनिका कपूर व परिजनों ने राहत की सांस ली है।
अस्पताल प्रशासन के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, 15 दिन रहने के बाद कनिका कपूर SGPGI अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है, लेकिन अस्पताल की तरफ से 14 दिन तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन से खबर मिलने के बाद जहां परिजनों राहत की सांस ली है तो वहीं कनिका कपूर के फैन्स इस खबर को सुनकर खुश हैं।