दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहर

करीना ने किया बेटे तैमूर के साथ बर्थडे पार्टी में धांसू डांस

मुंबई: मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर जितना अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं उतनी ही अपनी पेरेंटिंग के लिए भी वह फेमस हैं। अब बेटे तैमूर अली खान के साथ करीना का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई इस मां बेटे की जोड़ी की तारीफ कर रहा है। इस वीडियो में करीना और तैमूर डांस करते नजर आ रहे हैं।
कुछ दिनों पहले करण जौहर के जुड़वां बच्चों रूही और यश ने अपना तीसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड सेलेब किड्स को एक ग्रैंड पार्टी दी। करीना कपूर तैमूर के साथ, सोहा अली खान इनाया के साथ, अबराम और मीशा कपूर भी पार्टी एंजॉय करते दिखाई दिए। अब इस पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करीना भी बच्चों का साथ दे रही हैं।
इस वीडियो में प्ले एरिया में डांस करते हुए करीना भी किसी बच्ची की तरह एंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया। कहना गलत नहीं होगा कि इस पार्टी की शान तैमूर ही रहे। इस वीडियो में आप एक इंग्लिश गाना बेबी शार्क सुन सकते हैं, जिस पर मां-बेटे की जोड़ी जमकर नाचती नजर आ रही है।