मुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

कर्ज नहीं चुका पाया तो दोस्त के साथ कर दिया पत्नी का सौदा..!

मुंबई , नेहरू नगर पुलिस थाने में एक 24 वर्षीय महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटना की जांच कर रही है। महिला ने पति पर उसे दूसरे मर्द के साथ सोने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। लोगों के अनुसार, आरोपी युवक ने पुलिस पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी की पत्नी भी पति के खिलाफ ही बोल रही है।
आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत में उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने एक दोस्त से 3 लाख रुपये का कर्जा लिया था जिसे चुकाने में वो असमर्थ है। इसके बदले पति ने उसका सौदा कर दिया। अब वह उस पर अपने दोस्त के साथ सोने के लिए दबाव डाल रहा है। इसका विरोध करने पर वह रोज उसके साथ मारपीट करता था।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही दोनों पक्षों के बयान भी लिख लिए गए हैं। दोनों पक्षों को सुनकर घटना की जांच कर शुरू कर दी गई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने फिलहाल अभी कुछ भी बोलने से इनकार किया है।