नेटवर्क महानगर/मुंबई
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देर रात चल रही एक लोकल ट्रेन के अंदर एक यात्री से दो ट्रांसजेंडरों (किन्नरों) द्वारा मारपीट करते देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि यात्री से जबरन पैसे मांगने या कहासुनी को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने घटना का संज्ञान लिया है। फिलहाल, पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर दोनों किन्नरों को हिरासत में लेकर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
