कर्नाटकब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ का खिताब, राजस्थान से पहली और यूपी से बनीं दूसरी रनर-अप!

मुंबई: वीएलसीसी ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ के विनर की घोषणा रविवार देर रात कर दी गई। कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने ‘मिस इंडिया 2022’ वर्ल्‍ड का ताज अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही राजस्थान की रूबल शेखावत ने फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप का ताज जीता है और वहीं उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान फेमिना मिस इंडिया 2022 की सेकंड रनर-अप रहीं।
21 साल की सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं पर वो पली-बढ़ी मुंबई में ही हैं। उनकी पढ़ाई भी मुबंई से ही हुई है। सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनैंस में डिग्री हासिल की और अब वो CFA (चार्टेड फाइनेंशियल एनालिस्ट) का कोर्स कर रही हैं।
सिनी शेट्टी प्रॉडक्ट एक्जीक्यूटिव के साथ-साथ डांसर, एक्ट्रेस, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर भी हैं। सिनी शेट्टी को बचपन से ही डांस का शौक था। 4 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र तक सिनी ने भरतनाट्यम में अरेंजत्रम पूरा कर लिया था। अब सिनी शेट्टी एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं। सिनी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर डांस की वीडियो डालती रहती हैं।

एयरटेल के एड में नजर आ चुकी हैं सिनी
कम उम्र से ही सिनी ने स्टेज परफॉर्मेंस देना शुरू कर दिया था। मिस इंडिया बनने से पहले सिनी मिस टैलेंट में रनर-अप भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही वो एयरटेल के एड में नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर सिनी के करीब 73 हजार फॉलोअर्स है।

राजस्थान की रुबल शेखावत पहली रनर-अप
राजस्थान की रुबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया। रूबल राजस्थान के शाही राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत से बिलॉन्ग करती हैं। रूबल का मानना है कि प्रोग्रेस विनिंग से ज्यादा जरूरी है। वह खुद को कॉन्फिडेंट कहती हैं। उन्हें डांस, ऐक्टिंग, पेंटिंग में इंट्रेस्ट है और बैडमिंटन खेलना भी पसंद है।

यूपी की शिनाता चौहान दूसरी रनर-अप
उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप का ताज पहनाया गया। 21 वर्षीय शिनाता पढ़ाई में अव्वल रही हैं। वह खुद को रिप्रेजेंट करना पसंद करती हैं, उन्हें म्यूजिक सुनना अपनों से बातचीत करना काफी पसंद है।

मुंबई के JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस खूबसरत शाम को बॉलीवुड स‍ितारों ने भी रंगीन बनाया। अभिनेत्री कृति सेनन ने इस दौरान शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर सबका दिल जीत लिया। नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा इस दौरान बकायदा जूरी मेंबर के तौर पर उपस्थित रहीं।