ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य कल्याण: घर में झाँकने को लेकर नाराज़ व्यक्ति ने कर दी रिक्शा चालक की हत्या! गिरफ्तार 23rd November 202123rd November 2021 networkmahanagar 🔊 Listen to this ठाणे: दो दिन पहले कल्याण पश्चिम के उंबर्डे इलाके में तड़के सुबह एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। खड़कपाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महज 24 घंटे में रिक्शा चालक अभिमान भंडारी की हत्या के आरोपी सोपान पंजे (23) को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, कल्याण पश्चिम के उंबर्डे गांव में शनिवार सुबह रिक्शा चालक अभिमान भंडारी (51) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। इस हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। खड़कपाड़ा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी कि हत्या क्यों और किसने की? पुलिस ने महज 24 घंटे में हत्या का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अभिमान की हत्या के आरोपी सोपान पंजे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अभिमान अक्सर आते-जाते समय, सोपान के घर में झाँकता था, जिससे सोपान को गुस्सा आता था। इस बीच, सोपान ने अभिमान को एक बार समझाया भी था, फिर भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया, आखिकार सोपान ने अभिमान भंडारी को मौत के घाट उतार दिया! Post Views: 197