चुनावी हलचलराजनीतिशहर और राज्य

कांग्रेस ने लोकतंत्र के लिए जरूरी संस्थाओं को लगातार अपमानित किया : PM

नयी दिल्ली , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर सिलसिलेवार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र के लिए जरूरी संस्थाओं को लगातार अपमानित किया है। पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट, सीएजी जैसी संस्थाओं को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डीएनए अभी भी वैसा ही है। जब जीतते हैं तो कहते हैं ईवीएम ठीक है और नतीजे से पहले उसी ईवीएम पर संदेह भी पैदा कर देते हैं। पीएम ने आज तमिलनाडु के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, हमें लोगों को कांग्रेस और उसके खतरनाक खेल के बारे में लोगों को जानकारी देते रहना चाहिए। पीएम ने ईवीएम विवाद पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि किसी भी चुनाव से पहले वे (कांग्रेस) ईवीएम को लेकर विवाद खड़ा कर देते हैं, संदेह का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि नतीजे आने के बाद, यदि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएं तो वे उन्हीं नतीजों को स्वीकार कर लेते हैं, जो उसी ईवीएम से आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा,कांग्रेस के गैर-लोकतंत्रिक व्यवहार का सबसे बेहतर जवाब यह है कि लोकतंत्र को मजबूत किया जाए। जानकारी और सजगता लोकतंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।