कानपुर शूटआउट: शशिकांत की पत्नी का दूसरा ऑडियो वॉयरल, बोली- तुम खांस दोगे तो हम जान जाएंगे तुम्हारे पास पुलिस है...

सिम चबा कर खा गई हूँ…हम ये मोबाइल जमीन में गाड़ने जा रहे हैं…अब हमारी बात भी नहीं हो पाएंगी
कानपुर: कानपुर एनकाउंटर में मारे गए गैंगेस्टर विकास दुबे केस में रोज नए-नए खुलासे हा रहे हैं। बुधवार को विकास दुबे के मामा के लड़के शशिकांत पांडेय की पत्नी का एक दूसरा ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह किसी रिश्तेदार (शायद अपने भाई) से बात कर रही है।
पढ़िए- शशिकांत की पत्नी के दूसरे वायरल ऑडियो में क्या-क्या बातें हुई…
शशिकांत की पत्नी मनु कहती है- मेरा ये नंबर जिसके-जिसके पास है सब लोग अपने मोबाईल से डिलीट कर दो। मैं सिम चबा कर खा गई हूँ। तुम एक बार खांस दोगे ताे मैं जान जाऊंगी कि तुम्हारे पास पुलिस है।
दूसरी तरफ से: हां दीदी
शशिकांत की पत्नी: ये कह रहे हैं, मेरा ये नंबर जिसके-जिसके पास है, वो मोबाइल से डिलीट कर दो, हम ये मोबाइल नहीं खोल पा रहे है। सिम तोड़ नहीं पा रहे हैं। बहुत ज्यादा प्रॉब्लम खड़ी होने वाली होने वाली है। कल्लू पकड़ गया है।
दूसरी तरफ से: अच्छा
शशिकांत की पत्नी: ठीक है, जिसके पास तुम कर सकते हो सबके मोबाइल, देखो अगर तुम्हारे आसपास पुलिस हो तो हम तुमसे बात करना चाहे तो तुम एक बार खांस देना तो हम जानेंगे कि पुलिस है। अम्मा के पास, बड़े पापा के पास जिसकेे पास भी ये नंबर है सब डिलीट कर दो।
दूसरी तरफ से: ठीक, ठीक हम कर दे रहे हैं
शशिकांत की पत्नी: क्योंकि हम ये मोबाइल नहीं खाेल पा रहे हैं, हम ये मोबाइल जमीन में गाड़ने जा रहे हैं। अब हमारी बात भी नहीं हो पाएंगी। समझ में आ गयी
दूसरी तरफ से: ठीक-ठीक
शशिकांत की पत्नी: और बस इसको तुम सबके मोबाइल से डिलीट कर दो, याद कर लो नंबर लेकिन डिलीट कर दो।
दूसरी तरफ से: अब मेरी बात सुनो, नाम नहीं लेंगे जो भी है जैसा भी है अपनी जगह पर ठीक है।
शशिकांत की पत्नी: हमको पता है
दूसरी तरफ से: हां ठीक है
शशिकांत की पत्नी: मम्मी ड्यूटी जा रही हैं
दूसरी तरफ से: नहीं जा रही हैं
शशिकांत की पत्नी: मना कर दिया क्या जाने से
दूसरी तरफ से: हां
शशिकांत की पत्नी: बाबू तुम सब डिलीट कर दो, जीजू का भी, बस 8858 वाला नंबर रखना वहीं हमने पुलिस को बताया है। सिम तोड़ कर हम चबा गए। ठीक है..
बाय-बाय-बाय!
