कालिदास कोलंबकर
नेटवर्क महानगर / मुंबई
भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबुभाई भवानजी ने दावा किया कि वडाला विधानसभा से महायुति के लोकप्रिय उम्मीदवार कालिदास कोलंबकर 9वीं बार प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत कर विश्व रिकॉर्ड (World Record) बनायेगें।
मुंबई के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मीडिया से बात कर रहे थे। बाबूभाई भवानजी ने कहा कि कालिदास कोलंबकर को उनके द्वारा किये गए विकासकार्यों की बदौलत जनता उन्हें लगातार विधानसभा में विधायक बनाकर भेज रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी यहाँ की जनता उन्हें भारी मतों से अपना विधायक चुनने जा रही है।
