ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

कोरोना वायरस इफेक्ट: बीएमसी रख रही इन पर नज़र…

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के कारण 400 लोग वॉच लिस्ट में हैं। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर चीन, हॉन्गकांग, थाईलैंड, जापान, कोरिया, विएतनाम, नेपाल, इंडोनेशिया, मलयेशिया, ईरान और इटली से आए भारतीयों की लिस्ट मंगाई गई है। जो बाद में ट्रेन या अन्य साधनों से मुंबई आए हैं।
श्री काकानी ने बताया कि मुंबई में ऐसे 400 लोगों पर हम नजर रख रहे हैं। उनके घर स्वास्थ्यकर्मी भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि इन सभी का एयरपोर्ट पर ब्लस्ट टेस्ट किया गया था। इसलिए बीएमसी इन पर नजर रख रही है। सभी लोगों को कहा गया है कि यदि कोई परेशानी हो तो वे सीधा कस्तूरबा हॉस्पिटल आकर जांच कराएं।

काकानी ने बताया कि देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के चपेट में कई लोग आए हैं। खासकर दिल्ली में इसके कई मामले सामने आए हैं। दिल्ली से बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन के जरिए मुंबई आते हैं। स्थायी समिति अध्यक्ष यशवंत जाधव ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर भी इस बीमारी के जांच की व्यवस्था होनी चाहिए। जबकि सुरेश काकानी ने कहा कि अभी ऐसी स्थिति नहीं पैदा हुई है कि रेलवे स्टेशनों पर जांच शुरू की जाए।