दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

कोरोना वायरस को लेकर कई देशों में मचा हड़कंप, आइये जानते हैं- कोरोना से बचने के सरल उपाय

कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के मुताबिक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 29 हो गई। इनमें इटली के 16 नागरिकों में COVID-19 वायरस संक्रमण पॉजिटिव पाया गया।
चीन समेत दुनिया भर में इस वायरस से 3,131 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि गर्मी के कारण इस वायरस का फैलना कम हो सकता है। दावा किया जा रहा है कि 26 से 27 डिग्री के तापमान पर COVID-19 का वायरस मर जाता है। दावा किया जा रहा है कोरोना का वायरस का आकार 400 से 500 माइक्रोमीटर का होता है, इसलिए किसी भी मास्क से इससे बचा जा सकता है। वायरस का आकार बड़ा होने के कारण यह हवा से नहीं फैल सकता है। यह संक्रमित व्यक्ति के प्रभाव में आने से फैल सकता है। वायरस अगर मेटल सरफेस पर रहता है तो 12 घंटे तक जिंदा रहता है, फेब्रिक या कपड़े पर रहता है तो 9 घंटे तक जिंदा रहता है, बचाव के लिए कपड़े हमेशा साफ-सुधरे कपड़े पहनें। व्यक्ति के शरीर पर 10 मिनट तक यह वायरस जिंदा रह सकता है, इसके बचाव के लिए जरूरी है कि हाथ हमेशा साबुन और पानी से धोते रहें और सेनेटाइजर का प्रयोग करें।

विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO और कई स्वास्थ्य संगठनों ने सावधानियां जारी की हैं। आइए जानते हैं कोरोना से बचने के उपाय: सब से पहली बात तो यह है कि सिर्फ 3 बातों का ध्यान रखकर भी आप कोरोना या किसी भी तरह के जहरीले संक्रामक से सुरक्षित रह सकते हैं।

  1. कम से कम 20 सेकेंड तक सेनेटाइजर, साबुन और पानी से दिन में कई बार अच्छी तरह से हाथ धोएं।
  2. खांसते-छींकते समय चेहरा ढक कर रखें, रुमाल या पेपर नेपकिन का इस्तेमाल करें।
  3. सर्दी-खांसी से पीड़ित व्यक्ति से 3 फीट की दूरी बनाये रखें।

बाबा रामदेव ने बताया कोरोना वायरस का अचूक इलाज
योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि कोरोना वायरस का उपचार आयुर्वेद से भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे घबराने की नहीं सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेनिटाइजर की कमी हो गई है। साथ ही सेनिटाइजर दोगुने दामों पर भी बेचे जा रहे हैं। योगगुरु रामदेव और आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण ने इसका अचूक विकल्प सुझाया है। स्वामी रामदेव ने बताया कि एक लीटर पानी में 100 ग्राम नीम के पत्ते और तुलसी के 10 पत्ते मिलाकर उबाल लें। उबालने के बाद पानी को छानकर ठंडा करें। एक बोतल में 10 ग्राम फिटकरी और 10 ग्राम कपूर बारीक पीसकर घोल लें।
इस सारे द्रव्य को छानकर शीशी में भरकर रखें। इस प्रकार यह प्राकृतिक सेनिटाइजर तैयार हो जाएगा। स्वामी रामदेव ने बताया कि प्राकृतिक रूप से बनाया गया सेनिटाइजर बाजार में बिकने वाले महंगे सेनिटाइजर से कई गुणा अधिक लाभकारी होगा।
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि गिलोय वटी, तुलसी वटी, नीम वटी, अदरक और नींबू का रस एक साथ लेने से शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न होती है। गिलोय और तुलसी की वटी रोजाना दो-दो की संख्या में नियमपूर्वक दोनों समय ली जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रति सभी को अधिक से अधिक जागरूकता बरतनी चाहिए।