ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

कोरोना संकट: महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र स्थगित

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने विधानमंडल का मानसून सत्र तीन अगस्त तक टालने का निर्णय लिया है। यह सत्र पहले 22 जून से शुरू होना था।
सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण सत्र को टालने का फैसला किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सत्र मुंबई में होगा और यह पांच दिन का ही होगा। उन्होंने बताया कि मामले पर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में चर्चा हुई थी। अंतिम फैसला दोनों सदनों की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद बुधवार को लिया जाएगा।