उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

प्रियंका गांधी ने साधा, मोदी सरकार पर निशाना, बोलीं- घर-घर वैक्सीन पहुंचाए बिना कोरोना से लड़ना असंभव

नयी दिल्ली: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने भारत पर गंभीर असर डाला है। हालात ये हैं कि मरीजों के आगे अस्पताल कम पड़ गए हैं। ऑक्सीजन और वैक्सीन की कमी से भी देश जूझ रहा है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि देश के हर घर तक कोरोना टीके की पहुंच बनाने से ही महामारी पर विजय हासिल की जा सकती है, लेकिन मोदी सरकार ने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया और यही वजह है कि देश मे निर्मित जिस टीके की कमी की हम आज किल्लत झेल रहे है, उसके लिए विदेशों से पहले ही ऑर्डर मिल रहे थे और हमारी सरकार सोती रही।
प्रियंका ने कहा कि भारत सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है। भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन वैक्सीन की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82 प्रतिशत की गिरावट आई। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी वैक्सीन फैक्ट्रियों में गए, फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने वैक्सीन का पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में क्यों किया? अमेरिका और अन्य देशों ने हिंदुस्तानी वैक्सीन कंपनियों को बहुत पहले ऑर्डर दे रखा था। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने घर-घर वैक्सीन पहुंचाए बिना कोरोना से लड़ना असम्भव है।

राहुल गांधी ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सकारात्मक सोच विकसित करने संबंधी खबरों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं उन परिवारों के साथ मजाक है। जिन्होंने अपनों को खोया है और ऑक्सीजन-अस्पताल-दवा की कमी झेल रहे हैं। रेत में सर डालना सकारात्मक नहीं, देशवासियों के साथ धोखा है।