दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

कोरोना संक्रमण: मंत्रालय के जलसंसाधन विभाग में अब दो शिफ्टों में होगा काम, भीड़ कम करने की पहल

मुंबई: कोरोना काल में सार्वजनिक परिवहन और कार्यालयों में भीड़-भाड़ कम करने के लिए कार्यालय के समय में बदलाव की पहल शुरु हो गई है। इसकी शुरुआत मंत्रालय के जल संसाधन से हुई है। अब जल संसाधन विभाग के कर्मचारी दो शिफ्ट में काम करेंगे। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और कई अधिकारियों और कर्मचारियों तथा मंत्रियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद यह फैसला लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी 15 मार्च से मंत्रालय के जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों की दो शिफ्ट लगेगी। पहली शिफ्ट सुबह आठ से दोपहर चार बजे तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर चार से रात आठ बजे की होगी। कुछ कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई है। कर्मचारियों को लोकल ट्रेन या बस से सफर करते हुए मंत्रालय तक आना पड़ता है। ऐसे में भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है।
एक ही समय में अनेक कर्मचारियों की अपेक्षा दो शिफ्ट में काम करने का जल संसाधन विभाग ने यह कदम उठाया है। मंत्रालय में डबल शिफ्ट का प्रयोग सफल रहा तो अन्य कई विभागों में भी शिफ्ट में कामकाज शुरू हो जाएगा। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दफ्तरों के समय में बदलाव का सुझाव दिया था।